आदर्शों से भटकी पार्टी, दुख के साथ लिया फैसला : स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसी बीच आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पहली प्रतिक्रिया दी है।

स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में नौकरी छोड़कर उन्होंने देश सेवा का मार्ग चुना था। सूचना का अधिकार आंदोलन, अन्ना आंदोलन और आप के गठन में उन्होंने योगदान दिया। दिल्ली महिला आयोग में आठ वर्ष तक निष्ठापूर्वक काम किया। उन्होंने हर चरण में ईमानदारी और समर्पण से योगदान देने का दावा किया। मालीवाल ने कहा कि उन्होंने बड़े दुख के साथ पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।

साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था। आरटीआई आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया।

Swati Maliwal ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और आप अपने आदर्शों से भटक चुके हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इशारे पर उनके आवास पर उनके साथ मारपीट और अभद्रता हुई। केजरीवाल ने अपने गुंडे को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। उसे बड़े-बड़े पदों से भी नवाजा गया। मालीवाल को बर्बाद करने की धमकियाँ भी दी गईं।

उन्होंने आप में बढ़ते बेहिसाब भ्रष्टाचार को पार्टी छोड़ने का एक कारण बताया। महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाओं का भी जिक्र किया। गुंडा तत्वों को बढ़ावा देना और पंजाब के साथ धोखेबाजी व लूट भी कारण बताए। स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर में हैं। आज रात दिल्ली लौटने के बाद वह इस विषय पर विस्तार से बात करेंगी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics