BJP को बाहरी पार्टी कहने वाले गरीब व युवा विरोधी हैं : डीआर थापा

गंगटोक, 27 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिक्किम के अध्यक्ष डीआर थापा ने कहा है कि जो लोग भाजपा को बाहरी पार्टी कहते हैं, वे भ्रष्टाचार में लिप्त लोग हैं और ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर सिक्किम में भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें शर्मिंदा होना पड़ेगा। वह आज राजधानी के तिब्बत रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश भाजपा नारी मोर्चा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थापा ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ बड़े लोग भाजपा को बाहरी पार्टी कहते हैं। उन्होंने कहा कि वे भाजपा को बाहरी पार्टी इसलिए कह रहे हैं कि अगर बीजेपी सिक्किम में सरकार बनाती है ऐसे भ्रष्टाचारियों को जेल में डाल दिया जाएगा। उन्होंने बीजेपी को गरीबों और युवाओं की पार्टी बताते हुए कहा कि जो लोग बीजेपी को बाहरी पार्टी कहते हैं, वे भी राज्य के गरीबों और युवाओं के विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की सरकार बनी तो वह ऐसे भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को निश्चित रूप से जेल में डालेगी।

उन्होंने कहा कि सिक्किम की स्थिति सोचनीय हो गयी है। सिक्किम को इस स्थिति से केवल बीजेपी ही निकाल सकती है। उन्होंने दावा किया कि सिक्किम में सब कुछ मोदी सरकार के आशीर्वाद से हो रहा है और लोगों से बिना भ्रमित हुए सीधे भाजपा का समर्थन करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण दिया है और अब महिलाओं को भी सिक्किम और देश को चलाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

आज के कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अरुणा मंगर, महासचिव सृजना थापा, सचिव बॉबी राई, जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पूजा गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश नेपाल, गंगटोक अध्यक्ष पीडब्लू रिनजिंग, वरिष्ठ नेता अर्जुन राई, पूर्व मंत्री छितेन ताशी लेप्चा आदि भी उपस्थित थे।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics