गेजिंग : आगामी नगर पंचायत चुनाव के लिए व्यापक तैयारियों को लेकर आज जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला कलेक्टर तेनजिंग डेनजोंगपा ने गेजिंग जिला सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक छिरिंग शेरपा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश राई, एडीसी (मुख्यालय) तृप्ति हांगमा सुब्बा और एसडीएम संदेश…
पाकिम : सिक्किम राज्य सहकारी संघ की 66वीं बोर्ड बैठक आज सुबह संघ बोर्ड रूम में अध्यक्ष डॉ मंगल जीत राई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष पूर्ण प्रसाद शर्मा के साथ-साथ बोर्ड सदस्यों हेमंत कुमार दहल, चोडुप लेपचा, श्रीमती छिरिंग डोमा भूटिया, अनिल कुमार नेपाल, श्रीमती बिष्णु मंगर, श्रीमती कल्पना गुरुंग और…
गंगटोक : सिक्किम में आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच राज्य की ग्यारहवीं विधानसभा का चौथा सत्र आज संपन्न हो गया। इस सत्र में कई अहम वित्तीय और विधायी प्रस्ताव पारित किये गये, जिनमें 2026-27 के लिए लेखानुदान, 2025-26 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगें और कई अन्य बिल शामिल हैं। ये कदम…
गंगटोक : सिक्किम की ग्यारहवीं विधानसभा के चौथे सत्र के दौरान आज मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Prem Singh Tamang) ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सीट आरक्षण पैटर्न को लेकर चल रही चिंताओं पर बात की और इसका विस्तृत स्पष्टीकरण दिया। सोशल मीडिया पर चल रहे असमान आरक्षण पैटर्न के आरोपों का जवाब देते…
नामची : नामची जिला पुलिस ने आज नामची जिले के तेंदोंग हिल में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत एक जागरुकता अभियान आयोजित किया। यह अभियान जिला प्रशासनिक केंद्र (डीएसी) और अल्केम लेबोरेटरीज लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शराब और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के प्रति जागरुकता फैलाना तथा…
गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर (Om Prakash Mathur) की उपस्थिति में आज लोकभवन, सिक्किम में एडीसी संतोष बानिया के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल ने संतोष बानिया को पारंपरिक खादा अर्पित कर उनके लंबे समय तक लोक सेवा में दिए गए योगदान को सम्मानित किया। राज्यपाल के…
गंगटोक : संशोधित परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) फार्मूले के एकतरफा लागू किए जाने के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) द्वारा शुरू किए गए आंदोलन को देशभर में व्यापक समर्थन मिला है। बैंक शाखाओं से लेकर प्रशासनिक कार्यालयों तक कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्वतःस्फूर्त भागीदारी दर्ज कराते हुए एकता और गंभीरता का प्रदर्शन किया।…
गंगटोक : सिक्किम में क्लाइमेट-रेस्पांसिव शहरी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत यूडीडी, सिक्किम सरकार और जलवायु, सततता एवं प्रौद्योगिकी आधारित समाधान पर कार्यरत अग्रणी सार्वजनिक नीति संस्थान सीएसटीईपी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू पर शहरी विकास विभाग के आयुक्त सह सचिव जितेंद्र…
गंगटोक : सिक्किम हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम द्वारा आज स्थानीय जीरो पॉइंट स्थित निदेशालय परिसर में राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम के तहत राज्य हथकरघा एक्सपो आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वाणिज्य व उद्योग तथा पर्यटन व नागरिक उड्डयन मंत्री छिरिंग थेंडुप भूटिया (Tshering Thendup Bhutia) ने इसका उद्घाटन किया।…
गंगटोक : सिक्किम राज्य बनने के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दार्जिलिंग के हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान द्वारा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सहयोग से ‘स्वर्णिम शिखर यात्रा 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह एक पर्वतारोहण अभियान है जिसमें सिक्किम के 50 दर्रों को पार किया जाएगा। आज यहां एक कार्यक्रम…