सिक्किम समाचार

image

दसवीं के छात्रों के लिए 40 दिवसीय नि:शुल्क कोचिंग संपन्न

गेजिंग : मिडिल गेजिंग माध्यमिक विद्यालय में संचालित फ्री जिला कोचिंग इनिशिएटिव ने अपना चौथा लगातार सफल वर्ष पूर्ण कर लिया है। जिला पंचायत सदस्य सागर शर्मा के नेतृत्व में वर्ष 2022 से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं अवसरों से वंचित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सहायता प्रदान करना…

image

सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

नामची : कृषि विभाग, नामची द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-प्रति बूंद अधिक फसल के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर एक जागरुकता सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिछुंग पीएमकेएसवाई क्लस्टर, नामची जिला में वर्ष 2025–2026 के लिए संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शोभा नारी शक्ति, राज्य स्तरीय एसकेएम पार्टी की महासचिव बबीता लिम्बू…

image

नूनथलेमा में सेब की खेती की पहल शुरू

गेजिंग : मानेबोंग-देंताम क्षेत्र अंतर्गत अपर खांडू स्थित नूनथलेमा में उन्नत किस्म के सेब पौधरोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधायक सुदेश कुमार सुब्बा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह पौधरोपण कार्यक्रम रधु खानडू पर्यटन विकास संघ तथा लाली गुरांस सुनखरी समाज के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम…

image

मल्ली बाजार को उच्च जोखिम क्षेत्र घोषित करने की मांग

मल्ली : सिक्किम के मल्ली बाजार के निवासियों ने तीस्ता नदी की बाढ़ से बार-बार हो रहे नुकसान के चलते क्षेत्र को उच्च जोखिम क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। मीडिया से बातचीत में मल्ली बाजार विकास एवं प्रबंधन समिति के महासचिव महेंद्र प्रधान ने कहा कि 4 अक्टूबर 2023 को आई ग्लेशियल लेक…

image

मछलियों का अवैध आयात रोकने के लिए प्रवर्तन गतिविधियां तेज

पाकिम : मछलियों का अवैध आयात रोकने, बिक्री विनियमित करने और जिले में नदी संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु जिला मत्स्य विभाग ने जनवरी महीने में प्रवर्तन और संरक्षण गतिविधियों को तेज किया है। इसके तहत, सिक्किम के मुख्य प्रवेश द्वार रंगपो चेक पोस्ट में मछली आयात की निगरानी, खपत का आकलन और आयातित मछली…

image

‘कनेक्ट टू अर्थ’ पहल : आलू की खेती के साथ नए साल की शुरुआत

जंगू : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले द्वारा परिकल्पित दूरदर्शी पहल ‘कनेक्ट टू अर्थ’ के तहत प्रकृति और सतत जीवन के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का निवर्हन करते हुए जंगू के पासिंगदांग ब्लॉक प्रशासनिक केंद्र में आलू की खेती के साथ नए साल 2026 की शुरुआत की गई। इस पहल को मंत्री सह क्षेत्रीय…

image

बेटी जन्मोत्सव और गोद भराई पर एक एकीकृत कार्यक्रम आयोजित

गेजिंग : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल के तहत जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा आज स्थानीय यांगते में बेटी जन्मोत्सव और गोद भराई पर एक एकीकृत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मातृत्व का जश्न मनाने, सुरक्षित मातृत्व प्रथाओं को बढ़ावा देने और समाज में लड़की के महत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम…

image

पॉक्सो कानून पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

गेजिंग : जिला महिला, बाल, वरिष्ठजन एवं दिव्यांग कल्याण विभाग के तहत जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा आज काजी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल के तहत बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) कानून पर एक जागरुकता और संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों और बच्चों, खासकर…

image

चार दिवसीय विंटर इनोवेशन कैंप संपन्न

गंगटोक : सिक्किम राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय विंटर इनोवेशन कैंप आज सिक्किम साइंस सेंटर स्थित स्टेट इनोवेशन हब में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर 28 से 31 जनवरी 2026 तक “उड़ान, ड्रोन और दैनिक घरेलू तकनीकों की खोज” विषय पर आयोजित किया गया।…

image

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फंसे 29 पर्यटकों को बचाया

गंगटोक : उत्तरी सिक्किम के शांत, बर्फ़ से ढके परिदृश्य पिछले हफ़्ते तब खतरनाक हो गए जब 29 पर्यटकों का एक समूह खराब मौसम की स्थिति के बीच फंस गया। शिवमंदिर और ज़ीरो पॉइंट के बीच ऊंचाई वाले रास्ते से शुरू हुई यह लुभावनी यात्रा तेज़ी से जानलेवा मुसीबत में बदल गई, जब प्रकृति ने…

National News

Politics