देश में कई तरीके के अन्याय हो रहे, कांग्रेस उठाएगी आवाज : राहुल

धौलपुर, 25 फरवरी । राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार शाम की शाम धौलपुर जिले के बोथपुरा गांव पहुंची। प्रियंका गांधी के साथ पहुंचे राहुल गांधी की यात्रा का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सुखविंदर सिंह रंधावा आदि कांग्रेस के नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फ्लैग सेरिमनी कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने संबोधन दिया। लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने देश में आर्थिक, सामाजिक, किसान एवं महिलाओं के साथ अन्याय होने की बात कही।

राहुल गांधी ने कहा असम से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के धौलपुर जिले में पहुंची है। इस यात्रा के अंतर्गत न्याय शब्द जोड़ा गया है। राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश गुजरात और महाराष्ट्र में भारत छोड़ो न्याय यात्रा पहुंचेगी। उन्होंने कहा देश में अलग-अलग तरीके के अन्याय हो रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक और किसानों के साथ अन्याय किया जा रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं के साथ भी अन्याय किया जा रहे हैं।

उन्होंने कहा इन बातों को देश के सामने रखना चाहते हैं। देश के अंदर सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा किसान, मजदूर युवा आदि को देश की प्रगति में कोई भागीदारी नहीं मिल रही है। राहुल गांधी ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपनी अंतिम मंजिल पर पहुंचेगी। उद्बोधन के अंत में राहुल गांधी ने सभी जनता का धन्यवाद व्यक्त किया। सभा में उद्बोधन प्रियंका गांधी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी दिया।

राहुल गांधी का धौलपुर जिले में पहली मर्तबा दिया गया भाषण काफी कम रहा। दो से ढाई मिनट तक राहुल गांधी ने पब्लिक को संबोधित किया। इसके बाद जनता का धन्यवाद ज्ञापित कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

राहुल गांधी का कार्यक्रम देरी से होने की वजह से बहुत कार्यकर्ता सभा स्थल से खिसक गए। सभा स्थल के पीछे अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं। निर्धारित कार्यक्रम राहुल गांधी का दोपहर 3:30 बजे का बताया जा रहा था, लेकिन राहुल गांधी की यात्रा करीब 6:00 बजे धौलपुर पहुंची थी। (एजेन्सी)

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics