सांसद राजू बिष्ट ने की राज्यपाल से मुलाकात

गंगटोक : आज सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से लोकभवन में भारतीय जनता पार्टी, सिक्किम के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजू बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सिक्किम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ डीआर थापा भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने राजू बिष्ट को सिक्किम भाजपा के प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics