गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में वीरता, सैन्य एवं पुलिस सेवा, सरकारी सेवा, सामाजिक योगदान, माता-पिता की सेवा, शैक्षणिक उत्कृष्टता, पत्रकारिता, सहकारिता और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया।
समारोह में देश के प्रति अदम्य साहस, वीरता और विशिष्ट सेवा के सम्मान में पांच युद्धवीरों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें नायक सूबेदार कुणाल गुरुंग, हवलदार अरुण कुमार सुबेदी, नायक बुद्धि राज राई, नायक झानू प्रसाद छेत्री और नायक पुकार कट्टेल शामिल हैं।
गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किए गए सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक को पुलिस महानिरीक्षक हेम राज राई को प्रदान किया गया। वहीं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित पुलिस अधीक्षक सोनम डेचू भूटिया को भी पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक सहायक उप-अग्निशमन अधिकारी बिष्णु भक्त शर्मा को दिया गया। वहीं, स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किए गए सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से हेड कांस्टेबल रिनजिंग चोडा भूटिया को सम्मानित किया गया।
समारोह में, राज्य के प्रति समर्पित और सराहनीय सेवाओं के लिए 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी राज्य उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में शहरी विकास विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक हेमंत राई, शिक्षा निदेशक अंबर दास छेत्री, संयुक्त गृह सचिव जॉन गुरुंग, महिला, बाल, वरिष्ठजन एवं दिव्यांग कल्याण विभाग के अंतर्गत आशा किरण विशेष विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नोरबू डोमा भूटिया, मंगन जिला नागरिक आपूर्ति अधिकारी पालदेन लाचुंगपा, बागवानी विभाग की कार्यालय अधीक्षक ज्योति लेप्चा, गेजिंग जिले के पुलिस उप निरीक्षक खरगा सिंह सुब्बा, सिक्किम सशस्त्र पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक भाई कुमार गुरंग, पाकिम थाने के नायक सुक बहादुर तमांग, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग के उत्पादन सहायक पेमा तेनजिंग भूटिया, पीएचई पर्यवेक्षक राज कुमार छेत्री तथा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सफाई कर्मचारी दिनेश राम शामिल हैं।
अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए तीन लोगों को प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए। डॉ छिरिंग पेमा भूटिया को हेलेन लेप्चा सिक्किम मेडिकल कॉलेज की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ तरुण कुमार कुलश्रेष्ठ को सिक्किम दिव्यांग सहायता समिति के माध्यम से दिव्यांगजनों के लिए लगातार की गई सेवाओं के लिए सम्मान मिला। वहीं, सीमा सडक़ संगठन की परियोजना ‘स्वास्तिक’ के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर अमित साखरे को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया।
समारोह में माता-पिता के प्रति समर्पण, देखभाल और निस्वार्थ सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से ‘श्रवण कुमार सम्मान’ भी प्रदान किए गए। इस वर्ष सम्मानित होने वालों में जस बहादुर राई, अमित दास छेत्री, माधव खतिवाड़ा, देवी चंद छेत्री, फुर्बा छिरिंग भूटिया, गंगा प्रसाद शर्मा, पेम्पा ओंगदी तमांग, कैलाश सुब्बा, मंजिल गुरंग, निमा दोरजी भूटिया, छिरिंग ओंगमु भूटिया, देव कुमार राई, सांता दास प्रधान, पिंछो डोमा भूटिया, पेम चाडेन लेप्चा, छेंगा भूटिया, पेमा छिरिंग लेप्चा, बिकाश कामी, किपू लेप्चा, निमा छिरिंग लेप्चा, छेवांग दोरजी भूटिया और शेतन दोरजी भूटिया शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।
इसके अलावा, सिक्किम के पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिमालय दर्पण के प्रदीप मिजार को ‘तीस्ता-रंगीत अविरल कलम पुरस्कार’ प्रदान किया गया। वहीं, वर्ष 2026 के मुख्यमंत्री सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सहकारी समितियों के पुरस्कार से तारेथांग एमपीसीएस, पदमचे एमपीसीएस और रोंगली एमपीसीएस को सम्मानित किया गया।
खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को राज्य उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें अभिष्टï बसनेत को स्वर्ण पुरस्कार, एस्मारिका राई को रजत पुरस्कार और केलसांग उदेन भूटिया को कांस्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
No Comments: