जन उन्मुक्ति दिवस परिवर्तन का प्रतीक : मंत्री गुरुंग

पाकिम : सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 9वें जन उन्मुक्ति दिवस एवं दूसरे आमा सम्मान दिवस को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के उद्देश्य से छुजाचेन विधानसभा क्षेत्र के रंगेली मेला मैदान स्थित सामुदायिक भवन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की।

बैठक में क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री पुरण कुमार गुरुंग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पार्टी के उपाध्यक्ष के.बी. गुरूंग, राज्य संगठन महासचिव एवं खेल एवं युवा मामले विभाग के सलाहकार विक्रम प्रधान, ओएसडी गगन गुरूंग, पाक्योंग जिला महिला महासचिव मणिमाला गुरुंग, महिला संयोजक हेमकुमारी छेत्री, युवा संयोजक सुरेश तमांग, जिला एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, सीएलसी पदाधिकारी, महिला शक्ति, युवा मोर्चा और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में 10 अगस्त को नामची के भाइचुंग स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार, परिवहन व्यवस्था, स्वयंसेवकों की तैनाती, अनुशासन और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपने संबोधन में मंत्री पुरण कुमार गुरुंग ने कहा कि जन उन्मुक्ति दिवस सिक्किम में लोकतंत्र, जनाधिकार और परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एसकेएम सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

उन्होंने आमा सम्मान दिवस को मातृशक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का अभियान बताते हुए कहा कि समाज निर्माण में माताओं का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों की अधिक से अधिक माताओं को सम्मानपूर्वक कार्यक्रम में शामिल कराने और समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics