जन उन्मुक्ति और आमा सम्मान दिवस की तैयारी, चालक मोर्चा ने बनाई रणनीति

रेसीथांग : आगामी 10 अगस्त को नामची के भाइचुंग स्टेडियम में आयोजित होने वाले 9वें जन उन्मुक्ति दिवस एवं दूसरे आमा सम्मान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसकेएम चालक मोर्चा ने सोमवार को अपने मुख्यालय रेसीथांग में समन्वय बैठक आयोजित की।

बैठक की अध्यक्षता चालक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमल तमांग ने की। इसमें चालक विंग के संयोजक सोनम तमांग, ऑल सिक्किम लग्जरी व्हीकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन प्रधान, जिला एवं विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी सहित चालक मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम के दौरान परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने, जिम्मेदारियों के बंटवारे और समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर सारथी सम्मान दिवस के तहत मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) द्वारा उपहार स्वरूप प्रदान की गई नई वैगनआर कार एक लाभार्थी को सौंपी गई। लाभार्थी ने मुख्यमंत्री, चालक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष तथा एसकेएम चालक मोर्चा के प्रति आभार व्यक्त किया।

चालक मोर्चा ने मुख्यमंत्री, मोर्चा अध्यक्ष और ऑल सिक्किम चालक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का चालक समुदाय के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही वाहन प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बैठक का समापन आमा सम्मान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने और राज्यभर के चालक समुदाय के हित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics