नामची : शहरी विकास तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भोज राज राई ने बुधवार को पोखलोक-कामरंग विधानसभा क्षेत्र में सिक्किम गरीब आवास योजना (एसजीएवाई) के तहत निर्मित नए आवासों का उद्घाटन किया।
मंत्री ने दामथांग जीपीयू के अपर जौबारी में मिंगमा नोर्बू शेरपा और फुर्बा छोडेन शेरपा के नए आवासों के साथ-साथ असंथांग जीपीयू के सांगबोंग रानीगांव में पेमा ग्यात्सो भूटिया के आवास का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, पंचायत अध्यक्ष, वार्ड पंचायत प्रतिनिधि, नामची के बीडीओ, सहायक अभियंता निलेश राय तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे। मंत्री ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद परिवारों को बेहतर आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
No Comments: