लाचेन जुम्सा के पिपोन और कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध पुनर्निर्वाचन

लाचेन : लाचेन जुम्‍सा में वर्ष 2026 के लिए लाचेन पिपोन और कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव में वर्तमान नेतृत्व को लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुना गया।

छो बांदु लाचेन्पा और खायचोताक लाचेनपा पिपोन के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे। इसके साथ ही वर्तमान कार्यकारिणी सदस्यों को भी जनता के व्यापक समर्थन और सर्वसम्मति के आधार पर पुनः चुना गया है। यह निर्णय 31-लाचेन-मंगन विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री साम्‍दुप लेप्चा की सलाह पर लिया गया, ताकि क्षेत्र में चल रहे विकास एवं पुनर्बहाली कार्यों के दौरान नेतृत्व में निरंतरता बनी रहे।

लाचेन के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया यह पुनर्निर्वाचन वर्तमान नेतृत्व के प्रति उनके विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। पिपोन और कार्यकारिणी सदस्य समुदाय के कल्याण एवं विकास के लिए कार्य करते रहेंगे तथा लाचेन की समृद्ध परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics