धार्मिक टिप्पणियों को लेकर घिरीं ममता बनर्जी

सिलीगुड़ी । पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनके खिलाफ सिलीगुड़ी स्थित साइबर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन पर सनातन धर्म को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। यह शिकायत अधिवक्ता रिंकी चटर्जी सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायत में दावा किया गया है कि ममता बनर्जी के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और यह समाज में तनाव पैदा कर सकता है।

जानकारी के अनुसार, चुनाव से पहले और वर्ष 2025 में हिन्दुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि 2025 में कोलकाता में ईद के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हिन्दू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके अलावा, चुनाव से पहले भी ऐसे ही बयान देने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता रिंकी चटर्जी ने दावा किया कि उन्होंने वर्ष 2025 में भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और उन्हें प्रताड़ना का सामना भी करना पड़ा।

प्रसिद्ध गायक-गीतकार और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद कबीर सुमन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ कोलकाता में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन पर महिलाओं और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कथित बयान देने का आरोप लगाया गया है। यह शिकायत जातिर कथा नामक एक संगठन द्वारा दर्ज कराई गई है। संगठन के सदस्यों का आरोप है कि कबीर सुमन ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और ऐसे बयान दिए जिससे हिन्दू धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। उनका कहना है कि ऐसे बयानों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। एक सदस्य ने कहा कबीर सुमन द्वारा की गई टिप्पणी महिलाओं के प्रति अपमानजनक है और हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। वहीं एक अन्य सदस्य ने आरोप लगाया कि खुद को बुद्धिजीवी बताने वाले सुमन कई बार सार्वजनिक मंचों पर मर्यादा की सीमाएं पार कर चुके हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics