राज्यसभा चुनाव का ऐलान, 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने राज्यसभा की जून-जुलाई में खाली हो रही 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून (गुरुवार) को चुनाव कराए जाने की घोषणा की है। इन सीटों पर मौजूदा 24 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों को खत्म हो रहा है। इसलिए इन सीटों पर नए सदस्यों के लिए चुनाव कराए जाने हैं।

चुनाव आयोग ने यह घोषणा करते हुए बताया कि 10 राज्यों में आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक से चार-चार सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान से तीन-तीन, झारखंड से दो और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम से एक-एक सीट खाली हो रही है।

इन सभी सीटों के लिए चुनाव होने हैं जिसके लिए एक जून से नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू हो जाएगा। आठ जून तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। भरे गए नॉमिनेशन फॉर्म की जांच नौ जून को, उम्मीदवार द्वारा 11 जून तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 18 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी और इसी दिन शाम पांच बजे तक वोटों की गिनती करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

आयोग ने निर्देश दिया है कि बैलेट पेपर पर प्रीफेंस टिक करने के लिए केवल वायलेट यानी बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसरों को आदेश दिए गए हैं कि वह केवल वायलेट कलर पेन ही उपलब्ध कराएं। अन्य किसी कलर के पेन का उपयोग वर्जित होगा।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics