नई दिल्ली । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ हैंडल ने जो सनसनी मचाई है, उसपर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसकी तुलना प्रेशर-कूकर के वॉल्व से की है और कहा है कि लोकतंत्र में इसे दबाना मूर्खता है।
इंस्टाग्राम पर जिस रफ्तार से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के हैंडल के फॉलोअरों की संख्या बढ़ी है, उसने दुनिया भर में एक मिसाल कायम की है। भारत में तो यह सिसासी गलियारों में तो यह सोशल मीडिया पार्टी चर्चा का विषय बनी हुई है और इसके समर्थन और विरोध दोनों में ही तरह-तरह की दलीलें दी जा रही हैं।
इसी कड़ी में केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी आगे आए हैं। उन्होंने एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है, जिसकी शुरुआत में उनका कहना है, बहुत सारे यूजर्स ने इसे पाकिस्तान-निर्मित साजिश बताकर खारिज किया है, लेकिन वह बहुत ज्यादा सरल है, अभिजीज दीपके ने इसके विरोध में दावा किया है कि उनके 94% फॉलोअर्स भारत में हैं।
थरूर ने आगे लिखा है कि कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापकों की सोच जो भी रही हो, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उन्होंने देश के युवाओं में राष्ट्रीय भावना की एक महत्वपूर्ण धारा को जगाया है। देश के लोकतंत्र के संरक्षक होने के नाते सरकार और विपक्ष दोनों को ही सावधानी से इनकी बातें सुननी चाहिए। इनका जो भी असंतोष है उसका समाधान करना चाहिए।
शशि थरूर ने आगे कहा है कि इस तरह के आंदोलन प्रेशर-कूकर के वॉल्व की तरह होते हैं, जो भाप को निकलने देते हैं। अगर वॉल्व बंद रहेंगे तो दबाव से कूकर फट जाएगा। मैं अव्यवस्था, अराजकता या क्रांति की जगह व्यंग को प्राथमिकता देता हूं। मुझे यह भी लगता है कि यह हमारा काम है कि भारत के युवाओं की समस्याओं को पहचानें और उनका समाधान करके दें। आइए, बैन हटाएं और जुड़ जाएं!
No Comments: