सरकारी राशन दुकानों में अब डिजिटल निगरानी होगी मजबूत

कलुक से शुरू हुआ डिजिटल राशन वितरण अभियान

सोरेंग : सोरेंग जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आज कलुक फूड गोदाम में सरकारी उचित मूल्य की दुकानों को नए इलेक्ट्रॉनिक पीओएस उपकरण और इलेक्‍ट्रानिक तराजू वितरित किए। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी जसमान सुब्बा अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कलुक फूड गोदाम प्रभारी चंखमान सुब्बा, ताकुथांग फूड गोदाम प्रभारी सुनीता गुरुंग, इंस्पेक्टर रत्न बहादुर सुब्बा, राज्य तकनीशियन संतमान सुब्बा, तकनीशियन विकास सुब्बा और दोनों फूड गोदामों के अंतर्गत आने वाले सभी दुकान मालिकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जसमान सुब्बा ने वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता सुनिश्चित करने में नए शुरू किए गए ईपीओएस उपकरणों के महत्व पर जोर देते हुए इनके और ई-तराजुओं के उचित उपयोग और रखरखाव के संबंध में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान, राज्य तकनीशियन संतमान सुब्बा ने ईपीओएस मशीन का एक लाइव प्रदर्शन करते हुए डीलरों को इसके संचालन की प्रक्रिया और तकनीकी विशेषताओं के बारे में समझाया।

बताया गया कि इस पहल से जिले में डिजिटल सेवा वितरण को और मजबूत करने और पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने की उम्मीद है। यह वितरण कार्यक्रम पूरे जिले में तीन दिनों तक जारी रहेगा। कालूक में कार्यक्रम के बाद, अगला चरण कल सोरेंग में आयोजित किया जाएगा और इसका समापन सोमबारिया में होगा। इससे पहले, चंखमान सुब्बा के स्वागत भाषण से शुरु हुए कार्यक्रम में ताकुथांग फूड गोदाम प्रभारी श्रीमती सुनीता गुरुंग ने सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों को उनके सक्रिय सहयोग और भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics