गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान सिक्किम से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा में राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। राज्यपाल ने श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी को सिक्किम में सुखद प्रवास की शुभकामनाएं दीं हैं।
No Comments: