गंगटोक : गंगटोक के एमजी मार्ग ट्रैफिक प्वाइंट के सामने स्थित नए सिक्किम मिल्क आउटलेट का बुधवार को औपचारिक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा, कृषि तथा बागवानी विभाग के मंत्री पूरण कुमार गुरुंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री एनबी दाहाल, गंगटोक के विधायक दिल्ले नामग्याल बारफुंग्पा, मेयर छिरिंग पाल्देन भूटिया, उपमहापौर सारा लामा, सिक्किम मिल्क यूनियन के सलाहकार पूर्णहांग लिंबू, अध्यक्ष वाईके शर्मा, प्रबंध निदेशक डा टीबी घतानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नए आउटलेट के शुरू होने से स्थानीय दुग्ध क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही सिक्किम दुग्ध संघ से जुड़े किसानों को भी इससे सीधा लाभ मिलेगा। यह आउटलेट लोगों को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह पहल राज्य में स्थानीय उत्पादन, आत्मनिर्भरता और सहकारी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
No Comments: