राहुल गांधी ने संसद का मजाक बना दिया : कंगना रनौत

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के शुक्रवार को संसद में संबोधन के बाद बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने उनकी जमकर खिंचाई की है। कंगना रनौत ने कहा है कि वह पूरे देश और दुनिया में संसद का मजाक बना रहे हैं। बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने बचपन के सदमें से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्हें स्पीकर ने भी कहा कि रुक जाइए। उन्हें सुनना बहुत ही दुखदायी था।

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी के बारे में कहा, उन्हें सुनना सिरदर्द की तरह था। वे अपने बचपन के सदमें से गुजर रहे हैं। फिर उन्होंने मैजिक शो के बारे में बात की, जो उन्होंने बचपन में देखा था। एक मैजिशियन के टेबल पे…फिर उसे उन्होंने जंजीरों से बांधा था…उनको रात को कंपन होते थे…और दादी कहानियां सुनाती थी। यह सब दुखदायी था। कंगना रनौत के अनुसार, हमें बहुत दुख है, सारी दुनिया देख रही है, पूरा देश देख रहा है और उन्होंने संसद भवन का मजाक बना रखा है।

इसी तरह बीजेपी की एक और महिला सांसद हेमा मालिनी ने भी राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति जताई। हेमा मालिनी ने कहा, मैं यही कह सकती हूं कि यह एंटरटेनिंग था, लेकिन इसमें कुछ भी कंक्रीट नहीं था….प्रधानमंत्री को मैजिशियन कहना सही नहीं है। यह असंसदीय है।

इससे पहले राहुल गांधी ने अपने संबोधन में न सिर्फ अपने बचपन में जादू देखने का एक किस्सा सुनाया, बल्कि उससे जोड़कर पीएम मोदी पर निशाना साधने की कोशिश की। राहुल गांधी ने कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जिसे सत्तापक्ष की आपत्ति के बाद सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया।

संसद में गुरुवार को मोदी सरकार महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए तीन बिल लेकर आई। उसी पर लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी कांग्रेस और विपक्ष की तरफ से इनके विरोध में अपना पक्ष रखने पहुंचे थे।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics