सुरक्षा, स्वच्छता और तकनीक का संगम बनेगी चारधाम यात्रा

अफवाह फैलाने वालों पर होगी एफआईआर : पुष्कर सिंह धामी

ऋषिकेश । चारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए सरकार ने सख्त एक्शन प्लान तैयार किया है। सीसीटीवी व एआई आधारित निगरानी से यात्रा को हाईटेक बनाया जाएगा। इस बार ग्रीन व क्लीन यात्रा को और व्यापक बनाया जाएगा। वहीं, यात्रा के दौरान अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अफसरों को बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। कहा कि दुनिया भर से चारधाम यात्रा पर आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा व सुविधा हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। यात्रा राज्य की लाइफ लाइन है, जिसे व्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाए। कहा कि यात्रा में विशेषकर हेली सेवाओं में व्यावसायिक दृष्टिकोण की अपेक्षा मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की पहल पर बीते वर्ष शुरू की गई ग्रीन व क्लीन चारधाम यात्रा की मुहिम को इस बार और अधिक प्रभावी रूप में लागू किया जाएगा। इसके लिए सीएम ने प्लास्टिक मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा मार्गों पर पर्याप्त संख्या में कलेक्शन बॉक्स लगाने व प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती से नियंत्रण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यात्रा को लेकर कोई भी भ्रामक या अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा स्थानीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं व युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर यात्रा को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (वर्चुअल माध्यम से), मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व यात्रा से संबंधित जिलों के डीएम मौजूद रहे।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics