नगर पंचायत चुनाव : मंगन में एसकेएम के सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

मंगन : मंगन नगर पंचायत के अंतर्गत सामान्य नगरपालिका चुनाव में सभी नामांकित उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह पुष्टि हुई कि सभी उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में बिना किसी प्रतिद्वंद्वी के चुने गए हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि पहले से नामांकन दाखिल करने वाले सभी प्रत्याशी अकेले उम्मीदवार के रूप में मैदान में रहे, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित किया गया।

इसके उपरांत आज मंगन के एडीएम पेमा वांगछेन नामकारपा द्वारा एसडीएम संदीप कुमार की उपस्थिति में सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को औपचारिक घोषणा पत्र एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मंगन नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों में छिरिंग पिंछो सारिंग, फुरकित लेप्चा, नरबू रिनछेन लेप्चा, हंगु लाचेनपा, छिरिंग डोमा भूटिया शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सभी पांचों निर्वाचित उम्मीदवार सिक्किम एसकेएम पार्टी से संबंधित हैं।

ज्ञात हो कि मंगन नगर पंचायत चुनाव 2026 के लिए नामांकन पत्रों की जांच 1 अप्रैल को नगरपालिका रिटर्निंग अधिकारी सह डीसी अनंत जैन के कार्यालय में की गई थी। इस दौरान लोकायुक्त सचिव सह चुनाव पर्यवेक्षक किन्चो डोमा लेप्चा भी उपस्थित थीं। जांच प्रक्रिया और नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद सभी पांचों उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में एकमात्र प्रत्याशी रह गए, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस प्रकार मंगन नगर पंचायत के लिए चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से संपन्न हो गई है।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics