नामची : सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने राज्य के अपने निजी दौरे के दौरान राबांग्ला स्थित बुद्ध पार्क, राबांग्ला का भ्रमण किया। उनका यह दौरा 20 से 24 फरवरी तक निर्धारित है, जिसके तहत वे गंगटोक और गेजिंग जिलों का भी दौरा करेंगे।
दौरे के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के अतिरिक्त राजनीतिक सचिव बिष्णु प्रसाद शर्मा, बरफुंग विधायक के ओएसडी शिवा कुमार राई, एडीसी (विकास) रावंगला डीपी दहाल, एसडीपीओ राबांग्ला रोशन राई, बुद्ध पार्क के ओएसडी छितेन भूटिया, एसएचओ रावंगला रिंकजिंग लेप्चा, पंचायत सदस्य एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
पूर्व राज्यपाल की यात्रा के दौरान गृह विभाग के मुख्य संपर्क अधिकारी गोपाल पाठक उन्हें एस्कॉर्ट कर रहे हैं।
#anugamini #sikkim
No Comments: