लोकभवन में मना अरुणाचल व मिजोरम का स्थापना दिवस

गंगटोक : आज लोकभवन में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के राज्य स्थापना दिवस का उत्सव आयोजित किया गया। यह आयोजन भारत सरकार की पहल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान दोनों राज्यों की समृद्ध संस्कृति, इतिहास, विरासत, व्यंजन और पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करने वाली ऑडियो-वीडियो फिल्में प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर मिजोरम के माननीय राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह का संदेश भी प्रसारित किया गया।

दोनों राज्यों पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल के संयुक्त सचिव श्री दिवस गौतम ने कहा कि यह अवसर हमें परस्पर सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक बंधन को और सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है, विशेषकर पूर्वोत्तर क्षेत्र की एकता और प्रगति के संदर्भ में आज का दिन महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल के एडीसी संतोष बनिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। दोनों राज्यों की साहित्य, लोककला, उत्सव, खेल और हस्तशिल्प की गौरवशाली परंपरा हमारे महान राष्ट्र की विविधता में एकता का प्रतिबिंब है। कार्यक्रम में लोकभवन के अधिकारी, कर्मचारी तथा सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics