दार्जिलिंग हिल पिकअप वैन ड्राइवर्स ट्रेड यूनियन बना बीजीपीएम का सहयोगी संगठन

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग हिल पिकअप वैन ड्राइवर्स ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने आज अपने संगठन को बीजीपीएम का सहयोगी संगठन बनाने का निर्णय लेते हुए पिन्टेल विलेज में आयोजित विशेष बैठक में बीजीपीएम में शामिल होने की घोषणा की।

कार्यक्रम में बोलते हुए पार्टी अध्यक्ष अनित थापा (Anit Thapa) ने सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा, आप सभी का हमारे परिवार में स्वागत है। आज से आप हमारे अभिन्न अंग हैं। आपने जो कठिनाइयां और समस्याएं झेली हैं, उनमें मैं आपके साथ खड़ा रहूँगा और हम मिलकर उनका समाधान करेंगे।

उन्होंने यूनियन द्वारा दिए गए ज्ञापन का अध्ययन करने तथा मांग के अनुसार रोहिणी क्षेत्र में ड्राइवरों के लिए अलग भवन बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, आपकी मांग के अनुसार रोहिणी में भवन अवश्य बनेगा, यह हमारी प्राथमिकता होगी। पुलिस प्रशासन से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग के एसपी के साथ बैठक कर समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान संवाद से ही संभव है और सरकार तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर चलने से ही सब कुछ सही दिशा में जाता है, जबकि गुस्से या टकराव से स्थिति जटिल हो जाती है।

पहाड़ में शांति के माहौल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान वातावरण में चालक भाई निश्चिंत होकर काम कर सकें, यही लक्ष्य है, और लोगों का खुलकर संपर्क में आना पार्टी के लिए उत्साहजनक है। उन्होंने दोहराया कि हर समस्या का समाधान संवाद से ही संभव है और टकराव से केवल कठिनाई बढ़ती है।

#anugamini #darjeeling #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics