भाजपा ने अपने विधायक को भी दिखा धोखा : अनित थापा

दार्जिलिंग : भारतीय जनता पार्टी ने विधायक विष्णु प्रसाद बजगाईं को भी धोखा दिया और उनके पांच वर्ष बर्बाद कर दिए। यह आरोप भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष तथा जीटीए चीफ अनित थापा (Anit Thapa) ने लगाया।

कार्सियांग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद बजगाईं ने कल कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिया। चुनाव से ठीक पहले उनके इस कदम को राजनीतिक विश्लेषकों ने भाजपा के लिए बड़ा नुकसान बताया है। आज सिलीगुड़ी के एक कार्यक्रम में अनित थापा ने कहा कि भाजपा ने बजगाईं को भी भ्रमित किया और उनके पांच साल का राजनीतिक समय और ऊर्जा नष्ट कर दी।

उन्होंने कहा कि बजगाईं पांच वर्षों तक भाजपा में रहकर संघर्ष करते रहे और गोरखा समुदाय के लिए कुछ करने के उद्देश्य से पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन अंततः उन्हें समझ में आया कि भाजपा में रहकर कुछ हासिल नहीं होगा। अब उन्होंने सही निर्णय लेते हुए सरकार के साथ काम करने का रास्ता चुना है। यह जानकारी पार्टी प्रचार सचिव ज्योति कुमार मुखिया ने दी।

#anugamini #darjeeling #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics