गंगटोक : सिक्किम में “50 वैश्विक गंतव्य और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव का विकास” और “बौद्ध सर्किट विकास” को लेकर मुख्य सचिव आर. तेलंग (R. Telang) की अध्यक्षता में आज स्थानीय ताशीलिंग सचिवालय में राज्य मिशन निदेशालय की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में, राज्य के पर्यटन व नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सी एस राव के अलावा विभिन्न संबंधित विभागों के प्रमुख एवं सदस्य भी मौजूद रहे।
बैठक के शुरू में, एसीएस ने मिशन डायरेक्टरेट के सभी सदस्यों को प्रोजेक्ट के उद्देश्यों, राज्य सरकार की तरफ से जरूरी कार्य, टाइमलाइन और इसके वित्तीय प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सचिव ने एक प्रस्तुति में टूरिज्म हब “द आर्क” के प्रस्तावित विकास को रेखांकित किया और मंत्रालय द्वारा जारी मसौदा दिशानिर्देश के हिसाब से इसके खास हिस्सों के बारे में विस्तार में बताया।
इसके बाद, आईपीई ग्लोबल ने पीएलआई फ्रेमवर्क और इसमें शामिल तरीकों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। साथ ही, बुद्धिस्ट सर्किट के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए इसे असरदार तरीके से लागू करने के लिए एक समग्र योजना बनाने हेतु संबंधित विभागों के बीच करीबी तालमेल की जरूरत पर बल दिया।
#anugamini #sikkim
No Comments: