नामची : कृषि विभाग, नामची द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-प्रति बूंद अधिक फसल के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर एक जागरुकता सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिछुंग पीएमकेएसवाई क्लस्टर, नामची जिला में वर्ष 2025–2026 के लिए संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शोभा नारी शक्ति, राज्य स्तरीय एसकेएम पार्टी की महासचिव बबीता लिम्बू ने मुख्य अतिथि के रूप में बढ़ाई। इस अवसर पर मंत्री के ओएसडी फुर्देन लेप्चा, पोकलोक जीपीयू के सभी पंचायत सदस्य, मुकेश दहाल, बीडीओ जोरथांग, अरबिन माझी, कृषि विकास अधिकारी (एडीओ), जोरथांग ब्लॉक सहित संबंधित कृषि ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान 127 लाभार्थियों के बीच 1,000 लीटर क्षमता वाले पॉली टैंक वितरित किए गए। इसका उद्देश्य जल प्रबंधन की दक्ष पद्धतियों को बढ़ावा देना तथा सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के माध्यम से कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना है। कार्यक्रम में जल संरक्षण के महत्व तथा आधुनिक सिंचाई प्रणालियों को अपनाने पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली न केवल जल की बचत करती है, बल्कि जिले में सतत कृषि विकास सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
#anugamini #sikkim
No Comments: