गंगटोक : शहीद दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री Prem Singh Tamang ने देश की आज़ादी, एकता और संप्रभुता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों का सर्वोच्च बलिदान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है और यह सदैव हमारे सामूहिक विवेक का मार्गदर्शन करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी स्मरण करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा और निःस्वार्थ सेवा का उनका जीवन विश्व को नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श न्यायपूर्ण, शांतिपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण में आज भी प्रासंगिक हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों से शहीदों और महात्मा गांधी द्वारा स्थापित मूल्यों-न्याय, समानता, सद्भाव और राष्ट्रीय अखंडता-को अपनाने तथा राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। शहीदों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि।
#anugamini #sikkim
No Comments: