सड़क सुरक्षा पर मोटरसाइकिल रैली को राज्यपाल ने दिखाई झंडी

नामची : जिले में चल रहे माघे संक्रांति मेले के हिस्से के रूप में, आम लोगों के बीच सड़कों के सुरक्षित इस्तेमाल को बढ़ावा देने हेतु एक सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ मिलकर एक मोटरसाइकिल रैली को भी रवाना किया। इस पहल में जिम्मेदार ड्राइविंग प्रथाओं और पैदल चलने वालों की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में सिक्किम विधानसभा उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, विधायक, सलाहकार, अध्यक्ष, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य शामिल हुए। बताया गया है कि इस आयोजन का मकसद आम लोगों को ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने के प्रति जागरूक करना और सडक़ सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देना था।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics