गंगटोक : सिक्किम डाक विभाग ने आज गंगटोक प्रधान डाकघर, मंडल कार्यालय और डाक कॉलोनी के कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ की शुरुआत की।
यह कार्यक्रम 16 से 30 नवंबर तक चलेगा जिसमें स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक के खिलाफ जागरुकता, पौधरोपण और कार्यालय व आवासीय क्षेत्रों को स्वच्छ रखने जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी। भारत सरकार की इस पहल का उद्देश्य कार्यालयों में स्वच्छता और सफाई के महत्व को और मज़बूत करना है।
#anugamini
No Comments: