आम जनता को मिलेगा जीएसटी दरों में राहत का लाभ : संजय जायसवाल

रक्सौल । रक्सौल में बाइपास रोड पर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत शॉल और माला से किया। जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। भाजपा नेता अजय पटेल ने मंच का संचालन किया।

सांसद जायसवाल ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर ब्याज माफी को ऐतिहासिक बताया। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में दी गई राहत का लाभ आम जनता को मिलेगा। नवरात्र की प्रतिपदा से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में कमी आएगी।

लालगंज विधायक संजय सिंह ने राज्य की बेहतर कानून व्यवस्था का जिक्र किया। स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने क्षेत्र में सड़क निर्माण और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में लोजपा, जदयू और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार, लोजपा प्रदेश महासचिव पंकज पाण्डेय, आरएलएम संयोजक ठाकुर धर्मेंद्र सिंह और अन्य शामिल थे। सम्मेलन में युवा और महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। पूरे आयोजन में एनडीए की एकजुटता का संदेश स्पष्ट था।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics