सड़क सुधार को लेकर सरकार के प्रयास जारी: कला राई

बार्फुंग में एसकेएम का 'पंचायत परामर्श अभियान' सम्पन्न

बार्फुंग : एसकेएम पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित ‘पंचायत परामर्श अभियान’ बार्फुंग निर्वाचन क्षेत्र में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र विधायक रिक्सल दोरजी भूटिया ने की, जबकि पंचायत प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष प्रभारी एवं विधायक कला राई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में वर्तमान एवं पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कला राई ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष केवल वीडियो के माध्यम से आरोप लगाने तक सीमित है। उन्होंने कहा कि सरकार सड़क सुधार और कार्पेटिंग के कार्यों को लेकर लगातार प्रयासरत है तथा प्राकृतिक आपदा की स्थिति सामान्य होने के बाद शेष सड़कों के सुधार का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सिक्किम को और बेहतर बनाना है तो मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग का हाथ मजबूत करना होगा।

विधायक रिक्सल दोरजी भूटिया ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने ‘आमा सशक्तिकरण योजना’ से महिलाओं को मिल रहे लाभ की जानकारी दी और कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं किया जाता तथा उनकी समस्याओं और आवेदनों के समाधान का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम के खुले विमर्श सत्र में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने विचार, शिकायतें और सुझाव साझा किए। इस अवसर पर वरिष्ठ पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला एवं समष्टि स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics