गंगटोक : सिक्किम की एकमात्र जीवनरेखा, राष्ट्रीय राजमार्ग 10 (NH-10) के बार-बार अवरुद्ध होने और राज्य में पर्यटन व जन-जीवन पर इसके नकारात्मक प्रभाव की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सिटिज़न्स एक्शन पार्टी, सिक्किम (सीएपी) ने आज राजधानी गंगटोक में धरना-प्रदर्शन किया। सिच्छे में गंगटोक ज़िले के ज़िला मजिस्ट्रेट कार्यालय में…
गेजिंग : गेजिंग बाजार में प्रत्येक रविवार और गुरुवार को लगने वाले सब्जी हाट की सुरक्षा और सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आज महत्वपूर्ण कदम उठाया। जिला प्रशासन के नेतृत्व में सब्जी हाट क्षेत्र में फलाम की बैरिकेड लगाई गई और आई लव गेजिंग साइनेज बोर्ड लगाया गया। जिलाधिकारी तेनज़िंग डी डेन्ज़ोंग्पा…
गेजिंग : तीसरे मिनिस्टर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में जयसवाल ब्रदर्स रंगपो ने केएफसी सिलीगुड़ी को 6-3 के अंतर से परास्त करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खेल की शुरुआत में 15वें मिनट में जयसवाल ब्रदर्स के स्ट्राइकर हैरिसन (11) ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, 19वें मिनट में केएफसी सिलीगुड़ी के…
पाकिम : केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री निमूबेन जयंतीभाई बांभनिया (Nimuben Jayantibhai Bambhaniya) ने आज पाकिम जिले का आधिकारिक दौरा कर विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकारी विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी पहलों की समीक्षा एवं निरीक्षण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री का यह दौरा एनएच 717ए (रानीपूल से पाकिम) पर निर्माणाधीन एनएचआईडीसीएल सड़क परियोजना…
गंगटोक : भारत सरकार की उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री निमूबेन जयंतीभाई बांभनिया (Nimuben Jayantibhai Bambhaniya) ने आज रानीपुल स्थित होटल मेफेयर में एक बैठक की मेजबानी की। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और शहरी विकास विभाग के मंत्री भोज राज राई, कार्यकारी निदेशक (पूर्व), श्री मनोज कुमार गोगोई, निजी सचिव,…
गंगटोक : शहरी विकास विभाग के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) द्वारा 24 आवर्स इंस्पायर्ड के सहयोग से आज देवराली स्थित राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में एक इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘घरेलू अपशिष्ट प्रबंधन और एसयूपी सर्वेक्षण’ विषय पर केंद्रित यह कार्यक्रम राज्य के सात शहरी स्थानीय निकायों के 36000 घरों के सर्वेक्षण…
गंगटोक : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर सिक्किम सरकार के शिक्षा, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राजू बस्नेत (Raju Basnet) ने आज स्थानीय ताशीलिंग सचिवालय में राष्ट्रव्यापी ‘सरदार@150 एकता मार्च’ (Sardar@150 Unity March) का आधिकारिक शुभारंभ किया। 6 अक्टूबर को शुरू हुआ यह अभियान दो चरणों में चलाया…
गंगटोक : “सहकारिताएं बेहतर विश्व की निर्माता” विषय पर सहकारिता विभाग द्वारा आज राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर (Om Prakash Mathur) ने मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Prem Singh Tamang) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। उनके साथ, कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री…
गंगटोक : सिक्किम राज्य के 50 वर्ष पूरे होने पर राज्य के खेल व युवा मामलों के विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप आज स्थानीय बॉक्सिंग हॉल में खेल उत्कृष्टता और युवा उत्साह के जोशीले प्रदर्शन के साथ संपन्न हुई। समापन समारोह में ग्रामीण विकास एवं सहकारिता मंत्री अरुण उप्रेती (Arun Upreti)…
गंगटोक : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा राज्य शिक्षा विभाग के सहयोग से “विकास और आत्मनिर्भर भारत के लिए स्टेम” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आज सर ताशी नामग्याल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुई। समापन अवसर पर राज्य के शिक्षा, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राजू बस्नेत…