नई दिल्ली, 14 मार्च । पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर 62 पार्टियों से संपर्क किया था और इस पर जवाब देने वाले 47 राजनीतिक दलों में से 32 ने एक साथ चुनाव कराने के विचार का समर्थन किया, जबकि 15 दलों ने इसका विरोध…
बारपेटा, 14 मार्च । नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि इस कानून को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है कि भारत में रहने वाले किसी भी व्यक्ति की नागरिकता छीन ली जाएगी, लेकिन ये सब गलत…
तिरुवनंतपुरम, 14 मार्च । नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि यह कानून पूरी तरह से असंवैधानिक है। यह पूरी तरह से मानवाधिकारों के खिलाफ और भारत के विचार के लिए चुनौती है। कांग्रेस पर भी तीखा हमला करते हुए पिनाराई विजयन ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी…
मुंबई, 14 मार्च । आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर देश में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया है वे इस लिए ऐसा कर…
चेन्नई, 14 मार्च । केंद्रीय रेली मंत्री अश्विनी वैष्णव ने के कहा कि भारत रेलवे में इस्तेमाल होने वाले पहियों का निर्यातक बनने के लिए तैयार है। सेमीकंडक्टर निर्माता क्वालकॉम के चेन्नई डिजाइन सेंटर के उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक फैक्ट्री लगने के साथ ही निर्माण गतिविधियां शुरू हो गई…
नई दिल्ली, 14 मार्च । लोकसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इस बीच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य के लिए बेहद खास है। आप सभी…
वे जानते हैं कि सत्ता में नहीं आएंगे विपक्षी दल झूठ की राजनीति कर रहे नई दिल्ली, 14 मार्च । नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने से इसके कारण पड़ने वाले असर को भांपते हुए विपक्षी दलों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु ने साफ कर दिया है कि…
दार्जिलिंग । बीजीपीएम के केंद्रीय अध्यक्ष अनित थापा ने रिंभिक लोधो में शिलान्यास कार्यक्रम से चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए कहा, इस बार वोट भावी और प्रगतिशील होना चाहिए, भावनात्मक नहीं। थापा ने कहा, पिछले 15 वर्षों से हमने गोरखालैंड के नाम पर वोट दिया है, लेकिन आज तक हमें कुछ नहीं मिला। यह…
गंगटोक । कार्मिक विभाग (डीओपी) द्वारा नामची-सिंगीथांग, पोकलोक-कामरांग, ज़ूम-सलघारी और रेनॉक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुरू किए गए नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम का आज सम्मान भवन में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णा राई, नामची नगर परिषद (एनएमसी) के अध्यक्ष श्री गणेश राई, एनएमसी पार्षद, डीओपी और सीएमओ के अधिकारी उपस्थित थे।…
गंगटोक । सिक्किम ओलंपिक एसोसिएशन ने 18 मार्च से 23 मार्च तक नागालैंड के तीन जिलों में आयोजित होने वाले तीसरे पूर्वोत्तर ओलंपिक के लिए सिक्किम की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सिक्किम ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कुबेर भंडारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पूर्वोत्तर ओलंपिक में कुल 180 लोग…