विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर साध निशाना, बोले-2010 जैसी स्थिति होगी

लखीसराय । उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को लखीसराय पहुंचे। उन्होंने एक दिवसीय दौरा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव शून्य पर आउट होने की स्थिति में है। इससे वह भयभीत है। 2010 में जैसे 22 से 23 सीट पर समिट कर रह गए थे। वैसे ही 2025 में 25 सीट भी नहीं जीत पाएंगे।

अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षित करने का काम उनकी पार्टी ने किया है। उनको ऐसी राजनीति करने का फल मिलेगा। वह अंदर से भयभीत है इसीलिए किसी का सहारा खोज रहे है। वहीं हर घर झंडा प्रधानमंत्री के संकल्प के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान राष्ट्र को भावनात्मक रूप से एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का काम करेगा।

इससे राष्ट्र के मान सम्मान स्वाभिमान और राष्ट्र की एकता को मजबूती मिलेगी। देश के जो लोग भारत माता के बारे में नहीं जानते है। आजादी के बारे में नहीं समझते है। उनको इससे जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही राष्ट्र को ताकत प्रदान करने के लिए हर समाज के लोगों को जोड़ने का काम भी होगा।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics