आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल आयोजित

लाचुंग : प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को लाचुंग स्थित एक होटल में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

चुंगथांग एसडीएम अरुण छेत्री की देखरेख में संपन्न हुए इस मॉक ड्रिल में चुंगथांग एसडीपीओ चंदन छेत्री, 327 फील्ड अस्पताल के कमांडिंग ऑफिसर अब्राहम लालछाना, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, लाचुंग थाना पुलिस तथा चुंगथांग अनुमंडल की आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया।

इस संयुक्त अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक आपदा अथवा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों की तैयारियों, कार्यक्षमता और आपसी तालमेल का आकलन करना था। अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव अभियान चलाने, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने तथा आपातकालीन सेवाओं की तत्परता से संबंधित प्रक्रियाओं का परीक्षण किया गया।

इसके अलावा विभिन्न एजेंसियों के बीच सूचना के आदान-प्रदान, त्वरित निर्णय लेने और आपात परिस्थितियों में संयुक्त रूप से कार्रवाई करने की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं से भी संबंधित टीमों को अवगत कराया गया।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics