पंचायतों को अधिक सशक्त और जवाबदेह बनाने की पहल

मंत्री राजू बस्नेत और विधायक कला राई ने की शिरकत

गंगटोक : सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित ‘पंचायत परामर्श अभियान’ नाम्चेबुंग विधानसभा के असमलिंगजे स्थित सिकन प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग के विशेष निर्देश और मार्गदर्शन में राज्य के सभी समष्टियों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राजू बस्नेत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, पंचायत प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष प्रभारी एवं विधायक कला राई ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेते हुए अभियान का नेतृत्व किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कला राई का मंत्री राजू बस्नेत सहित उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में विधायक कला राई ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के दूरदर्शी नेतृत्व में पंचायत व्यवस्था को अधिक सशक्त, पारदर्शी और जनता के प्रति जवाबदेह बनाने में यह परामर्श अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर की समस्याओं को सीधे समझना, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बढ़ाना और विकास कार्यों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राजू बस्नेत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पंचायत प्रकोष्ठ के राज्य, जिला और समष्टि स्तर के पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधि, अध्यक्ष, ओएसडी, पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics