‘भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत’, दिल्ली के प्रदर्शन पर बोले संबित पात्रा

नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट के छात्र संगठनों की ओर से आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन बुलाया गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्सेज के एक्शन की वजह से प्रदर्शनकारी प्रोटेस्ट वाली जगह नहीं पहुंच सके। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके समेत सैकड़ों की संख्या में प्रोटेस्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं दिल्ली में इस प्रोटेस्ट पर बीजेपी ने रिएक्ट किया है। बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, टीवी पर जो दिख रहा है और सोशल मीडिया के कुछ हैंडल पर जंतर-मंतर को दिखाया जारहा है, वो भारत की कहानी नहीं है।

संबित पात्रा ने कहा कि भारत शांत है, भारत सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है मगर दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजक तत्व जिस तरह से अराजकता कर रहे हैं, वो भी कुछ दिनों से हम देख रहे हैं। हालांकि, आज मैं आपको कह सकता हूं कि आज अराजक तत्वों का जो फेल कार्यक्रम हम देख रहे हैं, वो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। यह कोशिश थी कि भारत को बंधक बनाया जाए, राजधानी को बंधक बनाया जाए, कोशिश थी कि यहां आगजनी और मारपीट हो।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि वो चाहते थे दिल्ली की सड़कों पर लड़ाई हो मगर आज भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है। जिस तरह लोकतंत्र ने आज दिल्ली में प्रदर्शन किया है और जिस तरह से सारा विषय कंट्रोल में हैं, मैं यह दोहराना चाहता हूं कि अराजकतावादी विफल हो गए और उनका यह कार्यक्रम नहीं चलने वाला है। संबित पात्रा ने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने एक बंद बुलाया था। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन था। आज कुछ दूसरे तत्वों ने प्रदर्शन किया है। फिर 12 तारीख को एक प्रदर्शन बुलाया गया है।

संबित पात्रा ने कहा कि एक कालखंड में किस तरह से भारत में स्थितियों को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मगर उसके पीछे के नीयत को भी समझिए। अराजकतत्वों के अंदर भी अराजकता है कि किसे श्रेय मिले। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में गुत्थमगुत्थी चल रही है। कल कुछ राजनेता राष्ट्रपति भवन गए थे। वहां से बाहर निकलने के बाद राहुल गांधी का बयान एक नालायक नेता के बयान के बराबर है। कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि राष्ट्रपति को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश हुई हो मगर एक नालायक नेता ने राष्ट्रपति महोदया को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश की।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics