एसआईआर की प्रगति की हुई समीक्षा

सोरेंग : डीसी सह डीईओ धीरज सुबेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची के चल रहे एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रवार पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने सुधार, मतदाता प्रविष्टियों के स्थानांतरण तथा विभिन्न निर्वाचन प्रपत्रों की प्राप्ति के संबंध में हुई सुनवाई की स्थिति से भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरी सावधानी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से पुनरीक्षण प्रक्रिया में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या विसंगति सामने आने पर तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करने की अपील की, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए सवालों और शंकाओं का निर्वाचन नियमों एवं एसआईआर की निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप समाधान किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की समग्र प्रगति की भी जानकारी दी।

बैठक में मामलों की सुनवाई, दावों एवं आपत्तियों की सूची, प्रपत्र-9, 10, 11, 11ए और 11बी जमा करने सहित पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा पुनरीक्षण कार्य को लेकर खुली चर्चा भी की गई। बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के रूप में एडीसी डीआर बिस्ट, एसडीएम (मुख्यालय) प्रेम के सुब्बा और एसडीएम (सोरेंग) सक्षम लेप्चा, सहायक निदेशक (निर्वाचन) एमके गुरुंग, अवर सचिव (निर्वाचन) जेनिफर थापा समेत निर्वाचन प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। इसके साथ ही भाजपा, एसकेएम, एसडीएफ तथा सीएपी सिक्किम के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics