एनआईसी के उप महानिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में भारत सरकार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के उप महानिदेशक एलपी शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। मूल रूप से सिक्किम निवासी एलपी शर्मा पदोन्नति के पश्चात वर्तमान में नई दिल्ली में कार्यरत हैं।

मुलाकात के दौरान एलपी शर्मा ने राज्यपाल महोदय के साथ सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रही प्रगति पर चर्चा की। इस अवसर पर शर्मा ने अपनी लिखित पुस्तक ‘सरकारी कर्मचारियों के लिए भगवद् गीता’ राज्यपाल को भेंट की। गीता के उपदेशों पर आधारित यह पुस्तक सरकारी सेवकों को तनावमुक्त रहने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने की दिशा में लिखी गई है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics