राष्ट्रपति सम्मान पाने वाले एनएनएम मधु माला गुरुंग ने राज्यपाल से की मुलाकात

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन  में पाकिम जिला अंतर्गत रंगपो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  की वरिष्ठ एएनएम श्रीमती मधु माला गुरुंग ने शिष्टाचार भेंट की।

श्रीमती गुरुंग को हाल ही में नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया है।  राज्यपाल महोदय ने श्रीमती गुरुंग को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके 38 वर्षों के समर्पित सेवा भाव की सराहना की।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics