प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध

गंगटोक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सिक्किम सरकार ने गंगटोक ज़िले में ड्रोन संचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उल्लंघन की स्थिति में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 तथा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने सभी व्यक्तियों, एजेंसियों और ड्रोन संचालकों से अपील की है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन करें, ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics