केरल में UDF को 85 से 100 सीटें मिलेंगी, BJP जीरो सीट वाली पार्टी : शशि थरूर

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत का भरोसा जताया है। थरूर के मुताबिक, यूडीएफ को 140 सीटों वाली विधानसभा में 85 से 100 सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने भाजपा को केरल की राजनीति में एक मामूली खिलाड़ी बताया है।

Shashi Tharoor ने कहा कि केरल में मुकाबला मुख्य रूप से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और यूडीएफ के बीच है। उन्होंने कहा, यह कोई त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है, क्योंकि विधानसभा में भाजपा एक जीरो सीट वाली पार्टी है। अगर वे जीरो से एक, दो या तीन पर जाते हैं, तो वे बहुत गर्व और खुशी महसूस करेंगे।

थरूर ने आगे कहा कि भाजपा की राज्य में किंगमेकर बनने की भी कोई संभावना नहीं है। इसमें कोई शक नहीं कि मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ के बीच ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तिगत रूप से वह चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करने के पक्ष में हैं, लेकिन केरल में कांग्रेस किसी एक चेहरे के बजाय अपने एजेंडे और पार्टी के निशान पर चुनाव लड़ती है।

थरूर ने कहा कि मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से मुकाबला काफी कड़ा दिख रहा है। इसका मतलब है कि हर सीट और हर वोट महत्वपूर्ण है। इसलिए हम भाजपा को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं और न ही इसे लेकर लापरवाह हैं। उन्होंने साफा किया कि कांग्रेस केरल में भाजपा को सरकार के लिए खतरा नहीं मानती। उन्होंने कहा, वे ज्यादा से ज्यादा बस अपना खाता खोल सकते हैं।

थरूर ने यूडीएफ की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि 140 सीटों वाली विधानसभा में 85 से 100 सीटों का आंकड़ा अच्छा रहेगा। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा, “यूडीएफ, खासकर एलडीएफ को गूगली फेंक रहा है, क्योंकि वे एक मुश्किल पिच पर हैं और हम उन्हें वहां फंसा सकते हैं। आपको बता दें कि 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में, एलडीएफ ने 99 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी। वहीं, यूडीएफ को 41 सीटें मिली थीं और भाजपा का खाता भी नहीं खुला था। हालांकि, हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा केरल में एक सीट जीतने में कामयाब रही थी। त्रिशूर सीट से सुरेश गोपी ने जीत हासिल की थी।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics