गेजिंग : सर्दोंग-लुंगजिक क्षेत्र में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) का ब्लॉक स्तरीय पार्टी कार्यालय निर्माण कार्य स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से प्रारंभ हो गया है। यह पहल क्षेत्र के विधायक सुदेश कुमार सुब्बा तथा पार्टी मुख्यालय के निर्देशानुसार अपर सर्दो क्षेत्र में शुरू की गई है।
स्थानीय निवासियों ने पार्टी की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए स्वयं आगे आकर सहयोग देने और कार्यालय निर्माण का निर्णय लिया है। वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जनता के साथ मिलकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस क्रम में स्थानीय निवासी भिरकुना ठुली द्वारा अपने घर का एक कमरा आगामी दस वर्षों के लिए नि:शुल्क पार्टी कार्यालय संचालन हेतु उपलब्ध कराया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए उस कमरे की मरम्मत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं कर कार्यालय संचालन की तैयारी शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह केवल श्रमदान नहीं, बल्कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सहयोग की भावना का प्रतीक है। साथ ही इस कार्यालय को हाम्रो पार्टी कार्यालय के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी डिगम गुरूंग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनिता राई, संयोजक राजमान गुरूंग, युवा नेता सूरज राई, भीम नुगु सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता, महिला समूह के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग देने का आश्वासन दिया है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि भविष्य में प्रत्येक माह एक या दो दिन क्षेत्र के विधायक इस कार्यालय में उपस्थित रहकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए पहल करेंगे।
#anugamini
No Comments: