गुवाहाटी । असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गर्माहट सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ऐसे में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपने बोरा के भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रही सियासत और अटकलों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम सरमा ने दावा किया है कि असम के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने बताया कि भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेन बोरा के साथ बैठक कर उनके पार्टी में शामिल होने से जुड़े अंतिम विवरण तय करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उन कारणों पर ध्यान देना चाहिए था, जिनकी वजह से बोरा को 32 साल बाद पार्टी छोड़ने का फैसला करना पड़ा। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस को ऐसी परिस्थितियों को रोकने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए थे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। सीएम सरमा ने बताया कि इस संबंध में औपचारिक तैयारियां की जा रही हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया इसकी प्रक्रिया तय करेंगे। उन्होंने कहा कि भूपेन बोरा के साथ कांग्रेस के कई अन्य नेता भी गुवाहाटी और नॉर्थ लखीमपुर में बीजेपी का दामन थामेंगे।
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहले ही भूपेन बोरा के पार्टी में शामिल होने को मंजूरी दे दी है और उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होना भूपेन बोरा के लिए घर वापसी जैसा होगा, क्योंकि यह ऐसी पार्टी है जहां साधारण पृष्ठभूमि से आए लोगों को सम्मान मिलता है। सीएम सरमा ने यह भी कहा कि भूपेन बोरा के भाजपा में आने से यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि कांग्रेस अब मुख्यधारा के असमिया लोगों की पार्टी नहीं रही है।
#anugamini
No Comments: