सांसद राजू बिष्ट ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात

दार्जिलिंग क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा

दार्जिलिंग : लगातार नौ बजट प्रस्तुत करने वाली पहली वित्त मंत्री बनने पर अपने क्षेत्रवासियों की ओर से बधाई देते हुए दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्‍ट (Raju Bista) ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री से भेंट की और दार्जिलिंग पहाड़, तराई एवं डुआर्स क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

सांसद बिष्ट ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के हजारों चाय बागान श्रमिकों की आजीविका और कल्याण से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना (पीएमसीएसपीवाई) के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए औपचारिक अनुरोध भी किया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सांसद बिष्ट ने कहा कि भारत के चाय उद्योग की रीढ़ माने जाने वाले चाय एवं सिनकोना श्रमिकों के कल्याण के प्रति वे प्रतिबद्ध हैं और उनकी असुरक्षा की स्थिति को दूर करना आवश्यक है।

#anugamini #sikkim #darjeeling

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics