इरकॉन ने रंगपो बेल्ट में निर्माण कार्य से हो रहे नुकसान का लिया जायजा

गंगटोक : इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड (इरकॉन) द्वारा रंगपो बेल्ट में किए जा रहे निर्माण कार्यों से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज विधायक सह सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार एलबी दास के नेतृत्व में एक संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण दल में रंगपो नगर पंचायत के साथ भूमि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खान एवं भूविज्ञान, वन एवं पर्यावरण एवं आईपीआर विभागों और इरकॉन प्रतिनिधियों एवं अन्य विभागीय अधिकारी शामिल थे।

गौरतलब है कि माझीटार डारागांव के लोगों द्वारा उठाई गई शिकायतों के बाद किया गया यह निरीक्षण किया गया। अपनी शिकायतों में स्थानीय लोगों ने इरकॉन की चल रही निर्माण गतिविधियों से पेयजल पाइपलाइनों में रुकावट और अन्य बुनियादी ढांचे पर प्रभाव पड़ने की बात कही थी।

निरीक्षण के दौरान, विधायक एलबी दास ने प्रभावित घरों का निरीक्षण कर वहां रहने वाले परिवारों से बातचीत की। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनकी चिंताओं को सुना और यह आश्वासन दिया कि राज्य सरकार और इरकॉन के साथ परामर्श कर समस्याओं के समाधान हेतु जल्द से जल्द उचित सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इसके अलावा, निरीक्षण टीम ने चल रहे निर्माण कार्यों के कारण आवासीय संरचनाओं के साथ-साथ आसपास के बुनियादी ढांचे और अन्य नुकसानों की भी विस्तृत जांच की।

इस दौरान, यह भी तय किया गया कि संबंधित विभाग संयुक्त रूप से एक व्यापक भौतिक और सामूहिक मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसे आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics