मुंबई के पत्रकारों के दल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

गंगटोक : ‘नवी मुंबई प्रेस क्लब’ के अध्यक्ष मनोज जालनावाला के नेतृत्व में मुंबई तथा महाराष्ट्र के प्रमुख मराठी, हिन्दी एवं अंग्रेजी दैनिकों के वरिष्ठ पत्रकारों का एक दल इन दिनों सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि तथा राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं का अवलोकन करने हेतु सिक्किम भ्रमण पर है।

इस भ्रमण के दौरान आज दल ने राजभवन गंगटोक में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर (Om Prakash Mathur) से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने पत्रकारों का स्वागत किया तथा सिक्किम के विकास, पर्यटन, जैव विविधता संरक्षण तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की।

पत्रकारों ने सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, वाइब्रेंट विलेज जैसे विषयों पर भी राज्यपाल से गहन चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि सिक्किम न केवल प्राकृतिक सौंदर्य, बल्कि अनुशासित ट्राफिक,स्वच्छता,महिला सशक्तिकरण और सतत विकास का जीवंत उदाहरण भी है।

दल ने राज्यपाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सिक्किम का यह भ्रमण पत्रकारों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा है तथा राज्य की कई विकासशील योजनाओं को महाराष्ट्र के पाठकों तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर मनोज जालनावाला के साथ ही नारायण जाधव, कमलाकर कांबले, जॉर्ज मेंडोंसा, नंदकुमार ठाकुर, विक्रम गायकवाड, मच्छिंद्र पाटिल, भिवा गंधाले, वसंत चव्हाण तथा मफतलाल चव्हाण सम्मिलित रहे।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics