राज्यपाल ने राष्ट्रपति व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से की भेंट

गंगटोक : आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सिक्किम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों तथा राजभवन, सिक्किम द्वारा किए जा रहे जनसमर्पित प्रयासों की जानकारी राष्ट्रपति को प्रदान की। राज्यपाल ने इस दौरान राष्ट्रपति को “उत्कर्ष यात्रा” शीर्षक से प्रकाशित एक पुस्तक भी भेंट की। यह पुस्तक, सिक्किम में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात राज्यपाल द्वारा छह महीनों की अवधि में किए गए प्रमुख कार्यों, पहलों तथा जनसंपर्क अभियानों का विस्तृत विवरण है।

वहीं, राज्‍यपाल माथुर से आज नई दिल्ली में भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर सिक्किम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं तथा प्राकृतिक सौंदर्य को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही, राज्य में पर्यटन की संभावनाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ‘रणभूमि दर्शन’ योजना के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में सांस्कृतिक एवं विरासत आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित करने की संभावनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics