पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने अस्पताल जाकर की मुलाकात
गंगटोक : सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद को मेडिकल इमरजेंसी के बाद नियोटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और सिक्किम के लोगों की ओर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा, मैं गंगा प्रसाद जी के शीघ्र स्वस्थ होने और आने वाले दिनों में उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी हार्दिक प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं देता हूं। गंगा प्रसाद ने अगस्त 2018 से फरवरी 2023 तक सिक्किम के राज्यपाल के रूप में कार्य किया और अपने कार्यकाल के दौरान उनके योगदान के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है।
#anugamini #sikkim
No Comments: