गंगटोक : सिक्किम राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी वर्ष व्यापी समारोहों के तहत स्मारक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद सिक्किम पहुंचे।
उनकी यात्रा के सम्मान में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एक विशेष लंच का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने राज्यपाल गंगा प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके कार्यकाल के बारे में सार्थक बातचीत की। इस दौरान, सिक्किम में राज्यपाल गंगा प्रसाद के कार्यकाल, लोगों के साथ उनके गहरे भावनात्मक जुड़ाव और राज्य की प्राकृतिक सुंदरता एवं सांस्कृतिक समृद्धि के प्रति उनकी चिरस्थायी प्रशंसा पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा, गंगा प्रसाद जी से एक बार फिर मिलना खुशी और सम्मान की बात है। उनकी उपस्थिति हमेशा एक मजबूत जुड़ाव की भावना पैदा करती है और सिक्किम से जुड़ी उनकी यादें सुनना उत्साहजनक है। उन्होंने पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल ने भी इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी व्यक्त की और राज्य और इसके लोगों के प्रति अपने निरंतर स्नेह को व्यक्त किया।
#anugamini #sikkim
No Comments: